मोदी जी के 25 वर्ष सेवा और समर्पण की यात्रा अनुकरणीय और प्रेरणादायी : सुभाष बराला

सेवा के विजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र और समाज के विकास को दी नई दिशा : सुभाष बराला

  • सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को मजबूत करना : सुभाष बराला
  • सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा फरीदाबाद की जिला कार्यशाला संपन्न
  • मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

फरीदाबाद, 1 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के निमित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री और 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और समर्पण की यात्रा के 25 वर्ष अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के विजन के साथ राष्ट्र और समाज के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य जनसेवा की भावना को और मजबूत करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन भी पूरी निष्ठा के साथ करता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा आमजन के बीच सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन सिंह, वजीर सिंह डागर और रेणु भाटिया मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

श्री बराला ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 12 विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ शामिल हैं। जिला कार्यशाला में इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा, सेवा और समर्पण भाव के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसेवक के रूप में अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा और समर्पण को समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने देश के आर्थिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत के सम्मान, प्रभाव और प्रतिष्ठा को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सामने रखा गया ‘विकसित भारत’ का संकल्प अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ें।

जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ेंगे और जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को व्यापक जनअभियान का स्वरूप प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ें तथा अभियान को सफल बनाएं।

जिला कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, धर्मबीर भड़ाना, मुकेश शर्मा, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डीगवाल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, शिवम रतन, अरुणिमा सिंह, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल संयोजक व सह-संयोजक तथा संगठन से जुड़े सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!