चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपित तीन वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद : शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊचा गाव व NIT की टीमों ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना एस.जी.एम नगर क्षेत्र में 27 अप्रैल को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुंदर उर्फ़ तुंड वासी तिगांव व शिवम् उर्फ़ डब्बू वासी तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए साहिब उर्फ अमरेशपुरी वासी कलहर कॉलोनी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

तीनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!