सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद व थाना सारन का संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम
एमसीएफ ऑडिटोरियम एनआईटी में लोगों को नशा व पुलिस सेवाओं बारे किया गया जागरूक

फरीदाबाद : थाना सारन और सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद की टीम ने संयुक्त रूप से नशा के दुष्परिणाम के संबंध में एमसीएफ ऑडिटोरियम एनआईटी फरीदाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना सारन व सामुदायिक पुलिसिंग की टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
निरीक्षक हुकम सिंह प्रबंधक थाना सारन ने बताया कि नशे का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
उप निरीक्षक महेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी ने बताया कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वहा मौजुद लोगो को डायल 112, ट्रैफिक हेल्पलाइन- 1073, साइबर अपराध हेल्पलाइन- 1930, एनएचएआई सहायता -1033, आपदा प्रबंधन- 1070/1077, मानस-1933, महिला एवं बाल सहायता हेल्पलाइन- 181/1098, महिला हेल्पलाइन- 1091 व ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विसेज (TMS) के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने का संदेश दिया गया।
फरीदाबाद पुलिस का संदेश:
“नशे को ना कहें—स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”



