मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,80,000 रुपये की ठगी, मास्टरमाइंड सहित 2 कॉलर आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,80,000 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने अशोक जैन, विक्रम व पुष्पेंद्र वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांधी कालोनी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए DG वेबसाइट पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड किये थे। जिसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसने अपने आप को कैप्टन बताया और कहा की आपके डॉक्यूमेंट्स हमने देख लिए है इस तरह कथित कैप्टन ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया और नौकरी लगाने के नाम पर उससे 2,80,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि विक्रम व पुष्पेंद्र कॉलर का काम करते थे। आरोपितों ने फेसबुक फर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के लिए एक पैज भी बनाया हुआ था। जिस क्लिक करते ही उनके व्हॉट्सएप पर क्वेरी आ जाती थी, जिसके बाद व्यक्ति से वहॉट्सएप कॉल की जाती थी। आरोपी अशोक मास्टरमाइंट है जो पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका है, और जिसने पुर्व में जयपुर में मर्चेंट नेवी के कोर्स के लिए अकादमी भी खोल रखी थी। वहीं पर तीनों आरोपितों की आपस में मुलाकात हुई थी। तीनों आरोपित ग्रेजुएट है। तीनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर अशोक को 3 दिन के रिमांड, विक्रम व पुष्पेंद्र को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!