560 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 29 सितम्बर को 560 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दुर्भाषा वासी सेक्टर-58 फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितम्बर को क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-58 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने आरोपित दुर्भाषा को 560 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा को 8000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था।



