मंदिर के पुजारी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई, ऑटो बरामद

फरीदाबाद : सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास पुजारी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच DLF ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी रोहताश निवासी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के पास नशा कर रहे थे। पुजारी द्वारा उन्हें नशा करने से रोकने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी दौरान पत्थर के सिल-बट्टे से सिर पर वार करने से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि चारों आरोपी रोहताश के ऑटो में बैठकर दिल्ली से स्मैक लेकर आए थे। वारदात के बाद आरोपियों ने मंदिर से पुजारी का सामान चोरी किया और इसी ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गए। वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!