वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा उंचा गांव ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में 01 अक्टूबर को आरोपी सोनू निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-75 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर-03 में शिकायत दी थी कि वह 29 सितंबर को सेक्टर-03 की सब्जी मण्डी से सब्जी लेने गया था जब उसने वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहा नही थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-08 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अपराध शाखा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनू को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बाईपास रोड सेक्टर-08 एरिया से गिरफ्तार किया है। जिस पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



