फोन हैक कर 58 हजार रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगतार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर फौन हैक कर व्यक्ति से 58 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने अमन वासी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरैशीपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 24 अगस्त 2026 को अचानक उसका मोबाइल फोन हैक हो गया, जिसके बाद उसके बैंक खाते से 58,000 रुपये निकल गए। जिस संबंध में सिबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमन ने खाताधारक विकास का खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। अमन B.com पास है और गुरुग्राम में एक प्राईवेट नौकरी करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



