वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा DLF ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा DLF फरीदाबाद की टीम ने थाना NIT क्षेत्र में हुए वाहन चोरी के मामले में 04 अक्टूबर को आरोपी मेहताब वासी सरिता विहार साऊथ दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21C निवासी पंकज ने पुलिस थाना NIT फरीदाबाद में शिकायत दी थी कि वह 29 सितम्बर को सेक्टर-21D हनुमान मंदिर में गया था जब उसने वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नही थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है, जिसने नशापुर्ति के लिए मोटरसाइकिल चुराई थी। आरोपी पेंट करने का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



