कुल्हाड़ी, फरसा व तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : गांव सोतई में एक युवक पर कुल्हाड़ी, फरसा व तलवार से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने एक आरोपित संदीप वासी गाँव सोतई , फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को सुबह गांव की हरिजन चौपाल के पास नाई की दुकान के पास पुष्पेंद्र, बहादुर, प्रदीप व कपिल श्यामू व केतन अपने हाथों में फरसा, कुल्हाड़ी, तलवार लेकर उसके भतीजे नवीन पर हथियारों से हमला कर रहे थे। जिसमें उसके भतीजे को काफी चोट लगी। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ में हत्या के प्रयास के धाराओ सहित मामला दर्ज किया जाकर जांच आरंभ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित संदीप के चाचा के लडके और नवीन के बीच काफी समय पहले कहासुनी हुई थी और उसी दौरान उनके बीच लडाई झगडा भी हो गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन को पीटने की योजना बनाई और अपने साथियों को भेज कर नवीन के साथ मारपीट करवाई। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित आगामी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!