जिला फरीदाबाद ब्राहमण सभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शी

एसडीएम मंयक भारद्वाज ने दिलाई शपथ

फरीदबाद। गत 4 अक्टूबर को संपन्न हुए जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के चुनाव में जीतकर आए पदाधिकारियों को ब्राह्मण भवन बल्लभगढ में शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को प्रशासन एवं एसडीएम बल्लभगढ मयंक भारद्वाज ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एंव बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी.शर्मा,पराग शर्मा, अनीता शर्मा, योगेश गौड,बलजीत कौशिक, श्यामसुंदर ददसिया, श्यामसुंदर कौशिक पूर्व जिला पार्षद, उद्योगपति कृष्ण कौशिक व आईएमटी एसोसिएसन पूर्व प्रधान वीरभान शर्मा, निगम पार्षद योगेष शर्मा, पार्षद ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, जिला पार्षद अनिल पाराशर, जिला पार्षद संदीप पन्हेडा सहित विभिन्न गांवों पंच-सरपंच सहित विप्र समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रशासक व एसडीएम बल्लभगढ मयंक भारद्वाज व असिटेंट चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने नवनिर्वाचित प्रधान डा.तेजपाल शर्मा, उपप्रधान बाबूराम वशिष्ठ, महासचिव एडवोकेट महेशचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद वशिष्ठ, सह-सचिव कौशल शर्मा, एडवाईजर डा.रामकिशन शर्मा, प्रेस सचिव कृष्ण कौशिक को शपथ दिलवाकर जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा व पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम स्वर्गीय प्रधान बृजमोहन बातिश के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज को जोडने और समाज हित में कार्य करने की अपील की। सभी को साथ लेकर चलने की अपील करते हुए कहा कि कि आगे इस तरह से सदस्य बनाएं जिससे पूरे जिले के कोने-कोने से ब्राहमण समाज जुड सकें। इसके अलावा इस मौके पर पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा व कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा ने भी संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!