कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये की लोहे की शीट चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया खुलासा

  • गोदाम प्रभारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी चोरी की साजिश, चोरीशुदा पूरा माल व एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद के एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित MTC ISPAT (P) LTD कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये की लोहे की शीट चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु सिंह निवासी गांव गभाना, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), वीरेंद्रपाल सिंह निवासी गांव अल्हदादपुर, अलीगढ़, श्याम बाबू मिश्रा निवासी सहेरामऊ, पीलीभीत, हाल निवासी गांव सीही, फरीदाबाद तथा भवानी शंकर निवासी धूंधी नगला, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के गोदाम में HR Coils/Sheets का लगभग 6 से 7 हजार टन स्टॉक रहता है। कंपनी प्रबंधन द्वारा समय-समय पर स्टॉक का मिलान एवं ऑडिट किया जाता है। पिछले कुछ समय से खरीदे गए लोहे के माल की मात्रा और साइज में अंतर सामने आने पर गोदाम में लगे CCTV कैमरों की निगरानी की गई। इस दौरान 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 7:00 बजे से 7:55 बजे के बीच गोदाम के CCTV कैमरे बंद पाए गए। इसके बाद थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में करीब 3 लाख 84 हजार रुपये की लोहे की शीट चोरी होने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हिमांशु सिंह कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत है और गोदाम प्रभारी के पद पर काम कर रहा था। उसने अपने साथ काम करने वाले श्याम बाबू मिश्रा के साथ मिलकर गोदाम से लोहे की शीट चोरी करने की योजना बनाई। इसके बाद हिमांशु ने सामान को गोदाम से बाहर ले जाने के लिए अपने साले वीरेंद्रपाल सिंह को ट्रैक्टर सहित बुलाया। आरोपियों ने लोहे की शीट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड की और उसे खैर, अलीगढ़ स्थित भवानी शंकर की दुकान पर पहुंचा दिया। आरोपी भवानी शंकर ट्रॉली बनाने का काम करता है।

आरोपी भवानी शंकर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, अन्य आरोपियों को कल रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भेजा जाएगा जेल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!