चोरी की मोटरसाईकिल खरीदने वाले को अपराध शाखा AVTS 2 ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद में बड़खल मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास स्थित एक कार्यालय के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अल्फैज मोहम्मद वासी रिगढ, नूंहु को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राहुल सिंह चौहान निवासी लखपत कॉलोनी-2, मीठापुर, बदरपुर, दिल्ली ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई 2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल से मथुरा रोड स्थित कार्यालय पर मोटरसाईकिल को खडा किया था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने करीब 20 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति से 11 हजार रूपये में खरीदी थी। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जे भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!