डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से मिलकर लगाया मुफ्त जांच शिविर

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (मनीष शर्मा) : Indo AutoTech Limited Unit-1 Sec-24 में लगाया गया निःशुल्क स्वत जांच शिविर। सेक्टर 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने शिविर का आयोजन किया। जिसमें 104 लोगों ने अपनी जांच कराई।

इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, ऑप्टोमेट्रिस्ट, व लोगों ने यह सब जांच कराई गई, जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।

ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!