नशा तस्करी पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपित गिरफ्तार, 304 ग्राम गांजा व 273 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
अपराध शाखा सेक्टर-48 व AVTS-2 की टीमों ने की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 और अपराध शाखा AVTS-2 की टीमों ने नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपितों के कब्जे से 304 ग्राम गांजा तथा 273 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अरमान निवासी जवाहर नगर को स्टेडियम रोड स्थित रोज गार्डन, फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 304 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
वहीं, अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू सिंह निवासी दीवान की ढाणी, पलवल को गांव मोहना के पास यमुना पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से 273 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। इस मामले में भी संबंधित थाना में मामला दर्ज कर माननीय न्यायलय में पेश कर आरोपित को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फरीदाबाद पुलिस की अपील: नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।



