शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ की वसूली जारी !

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार फिलहाल शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ की वसूली करना जारी रखेगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार शाम को अफवाह फैल गई थी कि सरकार विशेष शुल्क वापस ले रही है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष कोरोना शुल्क के विषय पर अनौपचारिक चर्चा हुई लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी शराब की सारी दुकानें नहीं खुली हैं इसलिए यह नहीं कहा जा सकता विशेष कोरोना शुल्क लगाने की वजह से दिल्ली में शराब की बिक्री पर असर पड़ रहा है। सरकार कुछ दिन बाद इसकी फिर समीक्षा करेगी। अधिकारियों ने कहा कि विशेष शुल्क जल्द वापस लिया जा सकता है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दूसरे शहरों की शराब की दुकानों की तुलना में दिल्ली शहर की दुकानों को नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!