मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना सदर बल्लभगढ क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतेन्द्र वासी सेक्टर-7, बल्लभगढ द्वारा थाना सदर बल्लभगढ में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी सलमान वासी सहारा कॉलोनी गाव कैली फरीदाबाद को अटल पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बेरोजगार है और नशा करने का आदी है। आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!