घर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे !

नोएडा, 9 जून ! नोएडा के सोरखा गांव में एक घर में सुबह आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले उमेश यादव (40) की पत्नी उर्मिला यादव (35) सुबह अपने घर पर खाना बना रही थीं, तभी गैस लीक होने की वजह से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में उमेश यादव तथा उनकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, तथा पति पत्नी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने की वजह से वहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से जले उमेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी जब खाना बना रही थी, तभी गैस लीक होने की वजह से आग लग गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!