अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री ने 133 करोड़ राम भक्तों का सिर गौरव से ऊंचा किया : भुवेनश्वर हिन्दुस्तानी

फरीदाबाद । अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव भुवेनश्वर हिन्दुस्तानी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 133 करोड़ राम भक्तों का सिर गौरव से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी जी महाराज के आदेशानुसार अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रत्येक पदाधिकारी राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेगा और राम मंदिर निर्माण में देशभर से हर संभव मदद पहुंचेगा। भुवेनश्वर हिन्दुस्तानी आज सरूरपुर इंडस्ट्रीज एरिया में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलब्ध में आयोजित हवन, यज्ञ एवं भण्डारे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रामभक्तों का एक सपना जोकि आज लगभग 80 प्रतिशत पूरा हुआ है। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय का बड़ा योगदान रहा है। जब राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। तब 100 प्रतिशत सपना पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर वार्ड नम्बर-छह के पार्षद सुरेन्द्र अग्रवाल, वार्ड नम्बर-नौ के पार्षद महेन्द्र सरपंच, उद्योगपति दशरथ शर्मा, पवन शर्मा रामबाबू शर्मा सुरेन्द्र शर्मा बबली, चित्रा शर्मा, कोमल दत्त पाराशर, यूथ सोसायटी हरियाणा के संस्थापक सुरेश सिंह, संस्कार फाउण्डेशन से परमिता चौधरी, शबनम खान, उमेश कुण्डूू, अखिल भारत वीर गुर्जर सभा से महेश लोहिया, लखन शर्मा, बिट्टू बजरंगी, सुमित रावत, सचिन तंवर, रतन सिंह, लोधी समाज के संस्थापक लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा आदि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!