मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर की गई थी ₹5.80 लाख की ठगी

थाना छायंसा पुलिस टीम ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद – मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपित को थाना छायंसा पुलिस टीम ने 2 जून को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान बंटी निवासी गांव शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव अरूआ निवासी भारत ने थाना छायंसा में शिकायत दी थी कि उसके परिचित बंटी निवासी गांव शाहजहांपुर खादर ने शिकायतकर्ता को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाकर ₹5,80,000/- ले लिये। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई। शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित खुद मर्चेंट नेवी में कार्यरत है तथा शिकायतकर्ता का परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर शिकायतकर्ता को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उससे ₹5,80,000/- ठग लिये। उसने शिकायतकर्ता से ₹100000 नगद लिये थे तथा 4 लाख 80 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवाये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!