थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत रोडरेज विवाद में किया था युवक पर फायर
अपराध शाखा सैंट्रल टीम ने किशोर को अभिरक्षा में लिया !

फरीदाबाद : 3 अप्रैल को थाना आदर्श नगर के अंतर्गत रोडरेज मामले में युवक पर फायरिंग करने वाले किशोर को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अभिरक्षा में लिया है। जिसके विरुद्ध पहले भी थाना छांयसा में लूट का एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता विवेक ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी कि 3 अप्रैल को वह काम के लिये सेक्टर 59 जा रहा था और जब वह बालाजी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। मोटरसाइकिल पर एक लड़का और एक लड़की सवार थे। मोटरसाइकिल सवार युवक नीचे उतरकर गाली-गलौच करने लगा और इसी दौरान युवक ने देसी पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। जब वह दूसरी बार फायर करने का प्रयास करने लगा, तो शिकायतकर्ता ने उसका हाथ पकड़कर हथियार छीन लिया। भीड़ इकट्ठी होती देख वह देसी पिस्टल व मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मोटरसाइकिल टकराने के बाद अपचारी बालक आवेश में आ गया और उसने अवैध हथियार से सीधे शिकायतकर्ता पर फायर कर दिया। वह अपने किसी जानकार से ईटावा से पिस्टल लेकर आया था।
वह मार्च 2025 में थाना छांयसा क्षेत्र में हुई लूट के एक मामले में भी संलिप्त रहा है और करीब 3 महीने पहले ही बाल सुधार गृह से बाहर आया था। जिसको जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।



