वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 4,20,214/- रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहसिन वासी नूरगंज सेवा नगर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी के 25,000/- रुपये प्राप्त हुए थे। वह 10वीं पास है और ऑटो चलाता है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीमका निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई 2024 को उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया और उसे टेलीग्राम पर जोड़कर www.seogooglework.com लिंक के माध्यम से फीडबैक टास्क दिया गया। उसने 31 टास्क के लिए ठगों द्वारा बताये गये खातों में कुल 4,20,214/- रुपये ट्रांसफर किये। जब उसने पैसे निकालना चाहे तो उससे 6 लाख रुपये की मांग की गई, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन टास्क के नाम पर आने वाले किसी भी ऑफर पर विश्वास न करें और ना ही किसी अनजान खाते में कोई पैसा ट्रांसफर करे। जागरूक बन, साइबर अपराध पर प्रहार करें।



