प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई को मारी थी गोली, थाना सारन की टीम ने किया आरोपी गिरफ्तार
एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ

फरीदाबाद : गांव सारन क्षेत्र में मकान को लेकर चल रहे विवाद में बडे भाई ने छोटे भाई पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास का मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सारन की टीम ने घायल के बडे भाई आरोपित तुषार वासी गांव सारन फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार घायल अभिषेक गौड निवासी जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैतृक मकान को लेकर जेठ तुषार व उसकी पत्नी आये दिन उनके साथ झगड़ा करते हैं। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन वाले दिन अपने पति अभिषेक के साथ वह गांव सारन वाले मकान पर गये थे। जहां पर जेठ तुषार ने उसके पति अभिषेक के साथ कहासुनी करी और उसके पति को जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पति अभिषेक को लग गई। जिसकी शिकायत पर थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच आरम्भ की गई।
उन्होंने आगे बताया कि थाना सारन की टीम ने तकनीकी सहायत व गुप्त सूत्रों से 7 अक्टूबर को आरोपित तुषार को प्रेस कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसका व अभिषेक का पहले भी कई बार जवाहर नगर स्थित मकान को लेकर विवाद हो चुका है। 28 अगस्त को जब अभिषेक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के दिन सारन स्थित अपने पैतृक घर पर आया था तो वहां उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अनबन हो गई जिसके चलते उसने अपने पास रखे हुए अवैध हथियार से अभिषेक के पर दो फायर किये थे जो एक गोली अभिषेक को लगी थी, वह मौका से भाग गया था। घटना के बाद से वह वृदावन, दिल्ली वगैरा अन्य स्थानों पर छिपा हुआ था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



