ऑटो चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

आरोपित ने पूछताछ में एक अन्य ऑटो चोरी के मामले का खुलासा किया है।

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना मुजेसर के अंतर्गत ऑटो चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मोती चन्द वासी सरूरपुर जिला फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि मनोज वासी सेक्टर-22 ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 सिंतबर को उसने अपना ऑटो संजय कालोनी स्थित वर्कशॉप के बाहर खडा किया था और खुद अंदर चला गया था। जब वह बाहर लौटा तो उसका ऑटो किसी नामपता नामालुम व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशापुर्ति करने के लिए उसने यह ऑटो चोरी किया था। ऑटो को उसने चोरी करके सेक्टर-64-65 की झाडियों में छुपा कर खडा कर दिया था। आरोपित ने पूछताछ में एक अन्य ऑटो चोरी की वारदात का खुलासा किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!