देसी कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य चोरी के मामलों का खुलासा, क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की कार्रवाई
पूर्व में आरोपी पर 30 मामले चोरी व आर्म्स एक्ट के दर्ज है।

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रवि(36) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रवि वासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश को देशी कट्टा सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है । जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-31 में शस्त्र अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4000/-रू में देशी कट्टा किसी व्यक्ति से ओल्ड फरीदाबाद से खरीद कर लाया था। आरोपी से गहनता से पूछताछ पर 2 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी पर पूर्व में 30 मामलें चोरी व आर्म्स के दर्ज है, 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



