वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS 2 ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS 2 फरीदाबाद की टीम ने थाना खेडीपुल क्षेत्र में हुए वाहन चोरी के मामले में 08 अक्टूबर को आरोपी सुरेन्द्र वासी भतौला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरी नगर, फरीदाबाद निवासी सतेन्द्र ने पुलिस थाना खेडीपुल फरीदाबाद में शिकायत दी थी कि वह 6 अक्टूबर को घर के बाहर खडी की थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है, जिसने नशापुर्ति के लिए मोटरसाइकिल चुराई थी जिसको वह बेचने की फिराक में था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



