डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव

फरीदाबाद 13 जनवरी : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया! इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना सहित तमाम स्कूल के स्टाफ सदस्य अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे! प्रिंसिपल सुजीत खन्ना ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की तथा सभी की सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए अरदास की की लोहड़ी की अग्नि में सभी बुराइयों का नाश हो!

उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार भारत की संस्कृति को दर्शाते हैं और यह हमारे देश की विशेषता है कि यहां चाहे लोहड़ी हो या मकर संक्रांति होली हो या दिवाली या अन्य कोई त्यौहार सभी वर्ग के लोग धूमधाम से भाईचारे के साथ त्यौहार मनाते हैं, जो भारत की अनेकता में एकता को दर्शाता है! इस मौके पर लोहड़ी की अग्नि में प्रसाद चढ़ाते हुए सभी को प्रसाद का वितरण भी किया गया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!