ओयो होटल पर युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा डीएलएफ की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 अप्रैल की रात को सचिन वासी सूर्य विहार पार्ट 2 फरीदाबाद की तीन युवकों ने रेड लायन ओयो होटल मथुरा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में अभियोग पंजीकृत कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई थी। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 10 अप्रैल को ही सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था जिसको 3 दिन पुलिस रिमांड कर लिया गया।

अपराध शाखा की टीम ने 12 अप्रैल को ब्यास(22) उर्फ रणजीत उर्फ सोनू वासी गांव चकिया जिला छपरा बिहार हाल राज सिंह कॉलोनी एत्मादपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 9/10 अप्रैल की रात को ब्यास, एक जानकार महिला से मिलने के लिये रेड लॉयन होटल आया था। जहां पर वहां काम करने वालों ने उसको वहां से वापस भेज दिया। इसके उपरांत वह एत्मादपुर चला गया और उसने अपने दोस्त सन्नी व इंद्र को फोन कर बुलाया फिर दो मोटरसाइकिलों पर ओयो होटल पहुंचे। होटल में सचिन के साथ गाली गलौच व हाथापाई की, सन्नी ने सचिन पेट में चाकू मारा। जिसको 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!