हिमाचल प्रदेश से नशे की सप्लाई का एक और स्रोत गिरफ्तार, 750 ग्राम चरस सप्लाई का खुलासा

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करों एवं सप्लायरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने नशे की सप्लाई के एक और महत्वपूर्ण स्रोत तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की तथा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से आरोपी अजय कुमार उर्फ रोनी ठाकुर को किया गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को सेक्टर-29 बाईपास रोड, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से टीम ने 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान रोहित से अमर सिंह व यादराम का नाम सामने आया।

जांच के दौरान यादराम के कब्जे से 750 ग्राम चरस भी बरामद हुई। यादराम ने खुलासा किया कि वह गांजा और चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी रजत भट्टी से खरीदकर लाता था और इसके बाद फरीदाबाद में आगे सप्लाई करता था। जिसके बाद रजत भट्टी की पूछताछ के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को कुल्लू से अजय को गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि वह चरस उसने ही रजत भट्टी को उपलब्ध करवाई थी। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!