डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में 37वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले का उद्घाटन के लिए हुई समीक्षा बैठक

डीसी विक्रम सिंह ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए दिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों दिए दिशा-निर्देश

– 02 फरवरी को महामहिम राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन व 03 फरवरी को उपराष्ट्रपति करेंगे मेले में शिरकत

फरीदाबाद, 30 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सूरजकुडं के राजहसं होटल में 37वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले का उद्घाटन के लिए अधिकारियो के संग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी विक्रम सिंह ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों दिए दिशा-निर्देश दिए।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि 2 फरवरी को मेले का आधिकारिक उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा वहीं 3 तारीख को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड मेले में शिरकत करेंगे।

डीसी विक्रम सिंह सूरजकुंड परिसर स्थित होटल राजहंस में 2 फरवरी से शुरू होने वाले 37वें अंतरराष्ट्रीय क्राप्ट मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

डीसी विक्रम सिंह ने बैठक में विभाग वार अधिकारियो को जिम्मेदारी के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस बार का 37वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष और भी ज्यादा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी तैयारियां और अधिक बेहतरीन ढंग से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में 40 देश शामिल होंगे तथा कई देशों के राजदूत भी विभिन्न अवसरों पर मेले में शिरकत करेंगे।

37वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुडं शिल्प मेला सुबह 10:00 बजे शुरू हो कर रात 08:00 बजे तक रहेगा। वहीं बड़ी चौपाल व छोटी चौपालों पर लगातार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां देश व विदेश के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुती देंगी। बच्चों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में सफाई, सडक़ों की व्यवस्था, लाईटिंग, बिजली की व्यवस्था, शौचालयों, हेलीपैड की साफ सफाई सहित सभी सुविधाएं बेहतरीन हों। इसके लिए सभी विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों तैयारियां समय से पूरी कर लें। मेले में पार्किंग सहित अन्य सभी विषयों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियो को निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में डीसीपी राजेश दुग्गल, एडीसी आनंद शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, एसडीएम बङखल अमित मान, एमसीएफ की ज्वाइंट कमीशनर शिखा अन्तिल, एसीपी महेश श्योरान, एसीपी राजेश लोहान, एसीपी विष्णु प्रसाद,एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, जीएम टूरिज्म यूएस भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा दहिया, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!