ब्रह्मा कुमारीज़ बल्लभगढ़ सेक्टर–2 द्वारा बीके सुदेश दीदी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बल्लभगढ़ (मनीष शर्मा) : बल्लभगढ़ रघुवीर कॉलोनी सेक्टर–2 स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा बीके सुदेश दीदी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में कुल 101 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, पूर्व पार्षद राव राम कुमार, गिरराज सिंह यादव (डिप्टी डायरेक्टर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हरियाणा), JCB यूनियन प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रेश गुप्ता, पार्षद दीपक यादव, सतपाल यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर सेवा, सहयोग और करुणा का संदेश दिया। शिविर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद NIT के द्वारा लगाया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसमें देवराज, श्रवण शर्मा, अशोक कुमार, राजेश कुमार, बॉबी बहल, साहिल, सुशील सतीजा, सत्यनारायण, गौरव कुमार, सरोज, कंचन, विनेश सुमन, धारणा, रत्ना बहन एवं ज्योति भाई ने रक्तदान किया।
राव रघुवीर, पुरषोत्तम कुमार, सुन्दर लाल गाबा, नविन कुमार, ज्योति भाई, हरिकिशन भाई उपस्थित रहे। गिर्राज सिंह ने कहा ब्रह्मा कुमारी द्वारा यह महान कार्य है रक्तदान जीवन दान है। दीपक प्रसाद ने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं हमें इस कार्य में आगे आना चाहिए। राव राम कुमार ने कहा ये सुदेश दीदी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके सुशीला दीदी ने कहा ये संस्था की पूर्व संचालिका सुदेश दीदी जी की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर लगाया है जो हर वर्ष लगाया जायेगा। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर सभी का ब्रह्मा भोजन प्रसाद भी रखा गया।



