थाना एनआईटी टीम ने सट्टा खेलते हुए 4 आरोपियो को किया गिरफ्तार, 10313/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नीतिश अग्रवाल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने सट्टा खेलते हुए 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीलम बाटा रोड के एसी नगर में रहने वाले अमित, एनआईटी की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले संजू और मन्नू और एसजीएम नगर में रहने वाले रमनजीत के रुप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियो को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियो को सट्टा खेलते हुए एनआईटी ब्लॉक नम्बर-3 से काबू किया है। आरोपियो से मौके पर 10313/-रु नगद बरामद किए गए है। आरोपियो के खिलाफ थाना एनआईटी में सट्टा खेलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!