कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया 22 वी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के शुभारंभ

– कहा, खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए
– मातृत्व दिवस पर बुजुर्गों माताओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित किया
फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 22वीं राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप- 2023 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों से हारने वाले खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। हारने वाले खिलाड़ी सीख लेकर जाएंगे तो निश्चित तौर पर अगली प्रतियोगिता में जीत सुनिश्चित करेंगे।

बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मां सरस्वती पूजा दीप प्रज्वलित कर और परेड मार्च की सलामी के साथ चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। बता दें कि प्रदेश भर से करीब 27 टीम भाग ले रही हैं।
इस मौके पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता के भाई अनिल गुप्ता, प्रिंसिपल नेहरू कॉलेज एमके गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल के के गुप्ता, मनीष अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट गिर्राज सिंह, डॉ ललित सहित कोचिज व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर- 2 के राजकीय मिडिल स्कूल में जन कल्याण सेवा न्यास द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप में शिरकत करते हुए मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी स्वास्थ्य की कराई जांच, बुजुर्गों माताओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा, निर्वतमान पार्षद दीपक यादव, प्रेम मदान बालकृष्ण प्रधान, गौरव शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।



