वेबिनॉर का आयोजन जीएसटी और अप्रत्यक्ष कर सेल, एनआईआरसी के सहयोग से किया गया

फरीदाबाद, 10 जनवरी (मनीष शर्मा)। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्ट अकाऊंट्स ऑफ इंडिया के फरीदाबाद चेप्टर द्वारा एक वेबिनॉर का आयोजन जीएसटी और अप्रत्यक्ष कर सेल, एनआईआरसी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सीएमए फरीदाबाद चेप्टर ने जीएसटी पर हाल ही में हुए संशोधन, नकली बिल और नोटिस पर धारा 73 और 74 के तहत सफलतापूर्वक वेबिनॉर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्य नोट स्पीकर सीजीएसटी विभाग से थे और पेशेवर अभ्यास कर रहे थे। वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित किया गया।
इस वेबिनार में अपर आयुक्त राजेश कुमार आईआरएस सीजीएसटी फरीदाबाद आयुक्त सीजीएसटी फरीदाबाद शामिल हुए। आईआरएस उपायुक्त सीजीएसटी फरीदाबाद रोशन कुमार, राजेश कुमार खण्डेलवाल जीएसटी के संकाय ने बड़े प्रतिभागियों को वेबिनार को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर फरीदाबाद चेप्टर की ओर से सीएमए वरूण सुखीजा ने सीजीएसटी विभाग के अधिकारियों से जीएसटी करदाताओं की वर्तमान समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे और फरीदाबाद सीजीएसटी के डिप्टी कमिश्नर ने जवाब दिया।
फरीदाबाद चेप्टर के सीएमए अध्यक्ष वरूण सुखीजा, कार्यसमिति के सदस्य सीएमए बृजेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष सीएमए गिरीख गखर, पूर्व अध्यक्ष सीएमए सचिन कथूरिया, एनआईआरसी अध्यक्ष शालिन्दर पालीवाल, एनआईआरसी उपाध्यक्ष मनीष कांडपाल, अप्रत्यक्ष कर के चेयरमैन महेश गिरी और सीएमए नवनीत कुमार जैन अध्यक्ष तकनीकी सेल एनआईआरसी तथा फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सेठी उपस्थित थे।



