ट्रक पलट जाने से पांच मजदूरों की मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश, 10 मई ! नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में पाठा गांव के पास एक ट्रक के पलट जाने से इसमें सवार पांच मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। नरसिंहपुर जिले के अपर कलेक्टर ने बताया कि आम से लदे इस ट्रक से करीब 20 प्रवासी मजदूर हैदराबाद से अपने घर उत्तर प्रदेश के एटा और झांसी जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब साढे 10 बजे हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

पुलिस ने बताया कि मजदूरों को आमों से भरे ट्रक में ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। अपर कलेक्टर ने बताया कि एक मजदूर में कोरोना वायरस के लक्षण भी मिले हैं, इसलिए सभी मजदूरों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!