एक सप्ताह में 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 98,20,014/-₹ बरामद

242 शिकायतों का समाधान, 5,57,286/-रू रुपए खातों में फ्रिज

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 28 मार्च से 03 अप्रैल के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 24 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 98,20,014/-₹ रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 24 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 1, सेंट्रल के 2 व बल्लभगढ़ के 5 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 98,20,014/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 242 शिकायतों का निस्तारण कर 5,57,286/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 28 मार्च से 03 अप्रैल तक एक सप्ताह के दौरान की है।

गिरफ्तार आरोपियों में हरजीत सिंह, आकाशदीप, तनुप्रिया,मोहम्मद शकेब, प्रशांत, साहिल, मोहित, राजेश बंसल, कुलजीत सिंह, शहवाज अहमद, हरिशंकर, दीपक चड्ढा, मोहम्मद कमरूल, शंभू प्रसाद, मोहम्मद सरफराज, ऋतिक रोशन, शशि कुमार, डाबागर शिवम भाई, जाविद, ज्योत्सना, निधि ककड़,अनीता, आलोक यादव व प्रशांत भाटी का नाम शामिल है।

हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय ने कहा कि आमजन जागरूक बने, ना ही लालच में आयें और ना ही डरे। जागरूकता ही साइबर अपराध से लड़ाई का एक प्रभावी हथियार है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!