faridabad crime टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 1,35,300/-रू की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

faridabad crime : न्यू बसेलवा कॉलोनी वासी एक महिला ने शिकायत बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा। जिस पर उसने अपनी सारी डिटेल भरी और उसको 200रू वेलकम बोनस दिया गया। फिर उसे टेलिग्राम के माध्यम से होटल को रेटिंग करने काम दिया गया। पहले उसे 6 टास्क के लिए 1000/-रू देने के लिए कहा गया जिसके बाद उसे 1500/-रू वापिस दिया गया, फिर उसे 3000/- का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 4200/- दिए गये। जिसके बाद उससे 7000/- का टास्क दिया गया जिसके बदले उसे 15,600/-रू मिलने थे। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पायी। जिसके बाद उसे अंकाउट फ्रिज को करने का डर दिखा कर खाता चालू रखने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्सन के माध्यम से कुल 1,35,300/-रू ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश कुमार (20) वासी गाँव भिन्चारी जिला सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ मे सामने आया कि कमलेश कुमार ने पूर्ण सिंह का खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी 11वीं पास तथा बेरोजगार है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

मामले में पूर्ण सिंह खाताधारक सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!