faridabad congress जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस नेता ने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त डा. सतेन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की

faridabad congress : फरीदाबाद । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस नेता फरीदाबाद पुलिस आयुक्त डा. सतेन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर श्री कौशिक ने पुलिस आयुक्त श्री गुप्ता को पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त को आश्वस्त किया कांग्रेस पार्टी सराहनीय कार्यों में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेगी। साथ ही उन्होंने पुलिस आयुक्त से जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाने और जिले में पुलिस पैट्रोलिग बढ़ाने का भी आग्रह किया। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर चलाए गए सेफ सिटी अभियान से कामकाजी महिलाओं को देर रात घर पहुंचाने में पुलिस की सराहनीय भूमिका है जिसका वह स्वागत करते है और बीती रात फरीदाबाद पुलिस द्वारा जो क्राईम ब्रांचों के साथ शहर में गाड़ी की चैंकिंग का सघन अभियान चलाया गया वह सप्ताह में एक दिन अवश्य चलाए ताकि क्राईम कन्ट्रोल हो सकें।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, मनोज अग्रवाल, देवेन्द्र दीक्षित, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेद प्रकाश यादव, एआईडीसी डा. सौरभ शर्मा, हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग की अध्यक्ष विनोद कौशिक, अशोक रावल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता फागना, रेनू चौहान, बाबू लाल रवि, एन के शर्मा, प्रेम यादव, इकबाल कुरैशी, डा. पराग गौतम, चंचल तंवर, राहुल दीक्षित, विकास फागना सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!