अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसकी पहचान कन्हैया निवासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शेखर निवासी तिलपत कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 4 मई को लोहापुल सेक्टर 37 के पास से गिरफ्तार कर आरोपी कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल को चोरी किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक स्कूटी चोरी का मामला दर्ज है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!