अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 26 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कार्तिक(23) निवासी गांव मच्छगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 26 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार्तिक वासी गांव मच्छगर को टाउन पार्क सेक्टर-31 के पास से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-31 शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 2500/- रुपये में हसनपुर पलवल से देसी कट्टा खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!