अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 8.61 ग्राम स्मैक सहित एक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आसिफ वासी गांव सिरोही को 8.61 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना धौज में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशा बेचने के मामले में आरोपी आसिफ को 8.61 ग्राम स्मैक सहित उसके गांव सिरोही से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम करता है। जिसकी तलाश अपराध शाखा टीम द्वारा की जा रही है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!