वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने ट्रैक्टर सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्राभारी सुन्दर सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सतप्रकाश है आरोपी डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर चोरी के ट्रैक्टर सहित सीकरी नाका से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 31 मार्च को नगला गाजीपुर रोड से एक पावर ट्रेक ट्रैक्टर को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर थाना डबुआ मे मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी के खिलाफ पूर्व में लडाई झगडे के मामले भी दर्ज है। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी से चोरी ट्रक्टर बरामद कर, पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



