टेलीग्राम पर पैसे निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर 23,215 रुपये की साइबर ठगी

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने जयपुर राजस्थान से एक आरोपित नितिश वासी जगदीश विहार कॉलोनी, जयपुर, राज. को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव पेमा खेड़ा, जिला मेवात, हाल कोतवाली, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26/27 अगस्त 2026 को वह टेलीग्राम पर विज्ञापन देख रहा था। इसी दौरान उसे पैसे निवेश कर मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखाई दिया, जिस पर उसने क्लिक कर दिया। कुछ समय बाद मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम के माध्यम से पैसे निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अपने केनरा बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से बताए गए स्कैनर पर 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने पैसे वापस लेने के नाम पर अलग-अलग चार्ज बताकर उससे कुल 23,215 रुपये ट्रांसफर कर लिये।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने का बैंक खाता ठगी में प्रयोग हुआ था और इसके खाता में ठगी के 12,600/-रू आये थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!