टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ₹73,450 की साइबर ठगी

फरीदाबाद : साइबर अपराधियों द्वारा टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने के नाम पर निवेश के लिए प्रेरित कर ₹73,450 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चिंटु वासी बिहारी कॉलोनी, शाहदरा ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 04 सितंबर 2026 को उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में समाचार संबंधी चैनल/ग्रुप को फॉलो करने के टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर उसे ₹120 प्राप्त हुए। इसके बाद टेलीग्राम पर प्रीमियम टास्क के नाम पर दूसरी आईडी से संपर्क करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 73,450/- रू की राशी जमा कराई गई। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर ₹5,880 वापस प्राप्त हुए, जिससे शिकायतकर्ता को अधिक लाभ मिलने का विश्वास हुआ। बाद में ठगों ने ₹42,000 का टास्क गलत होने की बात कहते हुए पैसे वापस लेने के लिए ₹50,000 का एक और टास्क पूरा करने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता को अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि मामले में पहले गिरफ्तार खाताधारक आदित्य का दोस्त है और इसने आदित्य से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, उक्त खाता में ठगी के 42 हजार रूपये प्राप्त हुए थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!