CBI अधिकारी बनकर की गई थी 1.24 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर अपराधियों द्वारा खुद को CBI अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाता उपलब्ध कराने वाले बलदेव भाई बाबू भाई ब्रहमभटट (78) वासी सेटेलाइट प्लाजा, अहमदाबाद गुजरात को अहमदाबाद से 9 जून को गिरफ्तार किया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार बलदेव ने अपने परिचित अमित वासी जयपुर का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उक्त खाते में ठगी की लगभग 32 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। बलदेव की अमित के साथ पुरानी जान-पहचान थी। उसने अमित को खाता संबंधी जानकारी के साथ अहमदाबाद बुलाया और करीब 10 दिनों तक अपने साथ रहोटल में खा। जब ठगी में प्रयुक्त खाते का संचालन बंद हो गया तो उसने अमित को वहां से वापस भेज दिया। अमित खाताधारक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि सेक्टर-85 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को CBI अधिकारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के नाम से बेंगलुरु में एक बैंक खाता संचालित हो रहा है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किया गया है। ठगों ने उसको गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए उसकी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा धनराशि को जांच एवं सत्यापन के लिए RBI तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्धारित खातों में जमा कराने और जांच पूर्ण होने पर राशि को वापस भेजने बारे कहा गया। ठगो ने RBI, आयकर विभाग तथा सर्वोच्च न्यायालय की मोहर लगे फर्जी दस्तावेज भी शिकायतकर्ता को भेजे। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2026 में अपने विभिन्न बैंक खातों से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,24,45,000 रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में जब उसने अपनी धनराशि वापस लेने के लिए ठगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!