APK फ़ाइल भेजकर ₹1,29,800 की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला काबू, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से ₹1,29,800 की धोखाधड़ी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वीरेन्द्र विश्नोई निवासी जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपित को 16 जुलाई 2026 को जोधपुर राजस्थान से काबू किया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित विरेंद्र बिश्नोई ने खाताधारक वीरेन्द्र सिंह झाला का खाता आगे ठगो को दिया था, दोनों आरोपी दोस्त है, विरेंद्र बिश्नोई QR कोड लगाने का काम करता है। वह 12वीं पास है, वीरेन्द्र सिंह झाला के खाता में ठगी के 50,000 रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-2, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को उसके मोबाइल पर एक APK फ़ाइल भेजी गई, जिसे डाउनलोड करने के बाद उसका फोन हैक हो गया। इसके पश्चात उसके क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से ₹50,000, ₹50,000 तथा ₹29,800, कुल ₹1,29,800 की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!