सेफ सिटी के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, सितंबर माह में 58 महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित घर पहुंचाया

वर्ष 2026 में 377 महिलाओं की सहायता की गई

फरीदाबाद : महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा रात्रि के समय घर पहुंचने में देरी होने पर महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक फरीदाबाद पुलिस की WERVS (Women Emergency Response Vehicle Service) टीमों द्वारा कुल 377 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया है।

पुलिस पर होता है बताया कि माह सितंबर 2026 के दौरान WERVS टीमों ने रात्रि गश्त के दौरान कुल 58 महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान कर सुरक्षित घर पहुंचाया है। बल्लभगढ़ जोन में 39, सेंट्रल में 15 तथा NIT जोन में 09 महिलाओं को सहायता प्रदान की गई।

फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। रात्रि के समय घर पहुंचने में देरी होने या किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 0129-2227200, 9999150000 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!