एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 45 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ₹13,48,600 बरामद
₹3,48,600 की राशि खातों में कराई फ्रीज

फरीदाबाद : साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 26 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 45 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से ₹13,48,600 की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ₹3,48,600 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 09 मामलों में 45 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 04 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 02 व साइबर थाना बल्लभगढ के 03 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 176 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। यह कार्रवाई 26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
गिरफ्तार आरोपितों में ऋषभ सिकरवार, सोमवीर सिंह, शुभम, रवि, अरविंद, तालिम, हिमांशु, हिमांशु, विकाश, द्वारका प्रसाद, सुरेश निठारवाल, प्रवीण, अमित, निहाल, ऋषभ, विशाल जाटव, शुभम भटनागर, हरिओम कुमार, तुषार नाथ, मानव अरोड़ा, रवि कुमार, राहुल सिंह, संयम गुप्ता, राहुल चौरसिया, आशुतोष राय, प्रभाकर, सुमित, शुभम, दीपक, अभिषेक सिंह, कुलदीप, शिवम, सराजिका, अनिल कुमार, शुभ त्रिपाठी, सुभाष, अर्साल डोगल, जतिन, लक्की, अभिषेक, दलजीत, प्रिंस, शिल्पा, गोपाल व जमशेद का नाम शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। बैंक अथवा कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर ग्राहकों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।
साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।



