फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 04 फरवरी को क्राईम ब्रांच भूपानी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकेश वासी संजय कॉलोनी को देशी कट्टा सहित प्रतापगढ नहर के पास से व आरोपी बलबीर वासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-22 मछली मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार वासी AC नगर फरीदाबाद को बल्लभगढ बस स्टेंड के पास से एक देसी कट्टा सहित वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने अजय वासी गाव रायपुर जिला गुड़गाँव हाल जखोपुर कॉलोनी, सोहना को देशी कट्टा सहित सेक्टर-48, हनुमान मंदिर रोड से गिरफ्तार किया है।
आऱोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं और चारो आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



