अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 5 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 07 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 07 अगस्त को अपराध शाखा AVTS भुपानी की टीम ने कुमारपाल(29) वासी बदरपुर दिल्ली को अवैध देसी कट्टा सहित खेडीपुल क्षेत्र से व बृजेश(34) वासी ईस्माईलपुर पल्ला फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नजदीक रेलवे पुल गांव नचोली से वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने यश(19) वासी पल्ला फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नया पल्ला पुल फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने रामचंद्र(37) वासी अलीगढ उत्तर प्रदेश को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-22 फरीदाबाद से वहीं सरजीत(21) वासी डबुआ फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित NIT-3 से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

सभी आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!